FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG : आज आएंगे सीएम केजरीवाल व मान, महारैली को करेंगे संबोधित

बिलासपुर : आम आदमी पार्टी की रविवार को महारैली है। साइंस कालेज मैदान में आयोजित सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक संबोधित करेंगे। इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा प्रदेश के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महारैली को लेकर आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों और समर्थकों में उत्साह है। छत्तीसगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के माडल आफ गर्वनेंस को पसंद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास माडल छत्तीसगढ़ को मिले।

संजीव झा ने कहा कि यहां की जनता आमआदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। भारतीय जनता पार्टी के तीन बार के कुशासन और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। जनता को यह लग रहा है कि 15 साल से भाजपा के कुशासन और लूट को पांच साल में भूपेश बघेल की सरकार ने तोड़ा है। अब यहां की जनता चाहती है कि आमआदमी पार्टी एक विकल्प के तौर पर आए।

पार्टी संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जनता भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता भाजपा-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता एक मौका केजरीवाल को देने जा रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *