FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

CBSE 10th Result 2025 : CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

CBSE 10th Result 2025 : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषकर लड़कियों, विदेशी स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। साथ ही, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 12th रिजल्ट जारी, ये ऑफिशियल Direct Link

यहां देखें परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट: [https://results.digilocker.gov.in/](https://results.digilocker.gov.in/)
  • अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के छात्र: [https://nad-support.digilocker.gov.in/](https://nad-support.digilocker.gov.in/) पर टिकट सबमिट कर सकते हैं।

CBSE 12th Board Result 2025 : जारी हुआ सीबीएसई 12वीं का परिणाम, 88.39 प्रतिशत रहा रिजल्ट

कैस करें चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

लड़कियों ने मारी बाजी

इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.63% रहा।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026