Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Road Accident – अटल पथ एक्सप्रेस वे के पास कार पलटी, देर रात हादसे में 2 युवक गंभीर घायल

रायपुर – तेलीबांधा हाइवे में कार पलटने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अटल पथ एक्सप्रेस वे के पास हादसे की सूचना मिली थी।
कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु
मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो दो युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए मेकाहारा भेजा गया है। फ़िलहाल दोनों की हालत स्थिर है।
खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घायलों के नाम का जिक्र पुलिस ने नहीं की है। हादसे कैसे हुआ इसकी जांच में जुट गई है। आसपास के CCTV देखने पर हादसे की स्थिति साफ़ हो जाएगी।






