ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

KORBA BREAKING : CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर बरसाए ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों की हालत गंभीर

कोरबा : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सीएम विष्णुदेव साय के आगमन से पहले एक बड़ी घटना हुई है। दरअसल, सीएम साय के दौरे से पहले एक CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

CG NEWS: सड़क पर तड़प रहे ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आए BSF जवान, 3 ग्रामीणों की बचाई जान

बता दें कि, प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के दौरे पर है। उनके दौरे से पहले CAF के एक जवान ने अपनी पत्नी और ससुर को गोली मार दी। जवान की ड्यूटी सीएम साय के कार्यक्रम में लगी थी, लेकिन जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

CG News : 6 होमगार्ड जवान निलंबित, दफ्तर में पार्टी करते वीडियो हुआ था वायरल

इस घटना की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026