CG Murder Case : अर्धनग्न हालत में मिला कारोबारी का शव, खून से सनी बाइक बरामद; 11 अप्रैल से थे लापता

CG Murder Case : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में टेंट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृतक की पहचान टेंट कारोबारी सुरेश चौहान के रूप में हुई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। सूचना पर पहुुंची पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस पतासाजी कर रही थी। शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं आज उनकी लाश मिली। बता दें कि 53 वर्षीय सुरेश चौहान के दो बेटियां और एक बेटा है।
शहर में उनका शिरोमणि डेकोरेट टेंट नाम का दुकान है। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई। जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
पाकिस्तान में इंसानियत शर्मसार… हजारा समुदाय के लोगों की बेरहमी से हत्या
अनुमान लगाया जा रहा है कि कारोबारी की हत्या लूट, जुआ, सट्टाबाजी के चलते की गई है। हालांकि अभी सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुसिल ने बताया कि कारोबारी सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और जेब में कुछ कैश पैसे भी थे। संभावना है कि, पैसे और सोने की लूट के लिए हत्या की गई होगी। वहीं, जुआ-सट्टा और अफेयर के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





