Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बस हादसा: ट्रक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 15 घायल, 1 की मौत

सूरजपुर : श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस सोमवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Shubhanshu Shukla Raipur Visit: रायपुर पहुंचे ‘गगनवीर’ शुभांशु शुक्ला, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ लॉन्च में होंगे शामिल, बोले– बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा कदम

हादसा लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि अन्य का उपचार निगरानी में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गंगापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Women Army Police Recruitment: सेना-पुलिस में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए  बड़ी भर्ती रैली, एडमिट कार्ड जारी…

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने स्थिति सामान्य होने पर बहाल कराया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026