FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

भैंस निगल गई 2 लाख का सोना, डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला, 60 टांके लगाए

अक्सर हम अजीबो-गरीब घटनाएं सुनते रहते हैं, लेकिन ये खबर इतनी अनोखी है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया. भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद मंगलसूत्र को निकाल लिया गया. घटना को सुनने के बाद गांव के सभी लोग हैरत में पड़ गए.

दरअसल, ये पूरी घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव की है, जहां महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया. अगले दिन महिला ने देखा कि जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया. भैंस ने भी बिना देरी किए चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया.

कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है. बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है. इस पूरे मामले के बाद भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया.

पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है. 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *