FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

BREKING/कोरबा/बाइक सवार युवक पर गिरा बिजली का तार,बाइक के साथ ही जल गया युवक,दर्दनाक मौत…..

कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीपाली में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक बाईक चालक की मौत हो गयी है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नोनबिर्रा से लगे सेन्द्रीपाली में आज सुबह ग्राम के ही एक व्यक्ति ताराचंद अग्रवाल पूजा के लिए फूल तोड़ने के कार्य से निकला था लौटते वक्त अचानक उसके ऊपर 11kv लाईन संचालित होने वाली तार टूट कर गिर गई। तार उसके बाईक में गिरी। जमीन गीली थी जिससे करंट का प्रवाह जमीन के साथ उसके बाईक और शरीर पर हो गया जिससे बाईक जलने लगी और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उस व्यक्ति की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। इस घटना से ग्रामीणों मे विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई बार तार के लटके होने की सूचना विभाग को दी गई थी लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अंततः एक व्यक्ति की जान चली गई, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *