Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : किसानों के खाते में जल्द आएगा धन बोनस, इस दिन मिलेगा पैसा – लाखों किसानों की होली होगी रंगीन

रायपुर: होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए की आदान सहायता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे।

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सरेंडर नक्सलियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी, झीरम हमले का मास्टरमाइंड भी रहा मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि त्यौहारी माहौल में न केवल किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि वे आगामी खरीफ सीजन की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

Chhattisgarh – युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में रंगरेलियां मनाते पकड़ा, डांस कराकर की पिटाई

यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। राज्य शासन की यह पहल किसानों की खुशहाली और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। होली से पहले सहायता राशि जारी कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि अन्नदाता की आर्थिक सुदृढ़ता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026