Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़: खेत में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा मामला

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दिन पहले ही घर से लापता युवती और एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं नीचे युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है।

सक्ती जिला ग्राम किरारी के डॉ. विमल अग्रवाल AO Spine फेलोशिप के लिए चुने गए, जर्मनी में लेंगे विश्वस्तरीयमं प्रशिक्षण

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 सितंबर की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में मिली, वहीं उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग में हड़कंप

इसकी सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ पर मालूम चला कि मृत युवती का नाम संदिला पैंकरा है, जो माटीपहाड़ छर्रा की निवासी है। वहीं फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है और वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता-जाता रहता था।

Custom Milling Scam : ईडी ने भिलाई में सुधाकर रावटे के घर दी दबिश, चल रही है पूछताछ

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या की है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026