FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
World

Boat Accident: नदी में पेड़ की डाल से टकराकर डूबी नौका, कम से कम 31 लोगों की मौत; कई लापता

अबुजा (नाइजीरिया): उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। यहां की एक नदी में पेड़ की डालों से टककाकर नाव गहरे पानी में डूब गई। इस जल दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सक्ति जिला भोथिया मे झमाझम डांस प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितम्बर को

नाइजीरिया की आपात एजेंसी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह ओवरलोडेड (अत्यधिक भरी हुई) नाव नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में एक पेड़ के तने से टकरा गई। नाव में लगभग 90 लोग सवार थे। इसाह ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

Kiku Sharda ने छोड़ दिया Kapil Sharma Show? झगड़े की बात आई सामने, ये रही पूरी सच्चाई

दुर्घटना की क्या थी वजह?

बारिश के मौसम में नाइजीरिया के दूरदराज़ के इलाकों में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अत्यधिक भार, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी है। विश्लेषकों का कहना है कि इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के संचालित होती हैं। पिछले महीने भी, देश के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य में एक नाव पलटने की घटना में 25 लोग लापता हो गए थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026