ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

CG News : भाजपा युवा मोर्चा नेता का वीडियो वायरल, तलवार से काटा जन्मदिन का केक; FIR दर्ज

कोरबा : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे अपने जन्मदिन के दौरान गाड़ी के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास खड़े समर्थक तालियां बजाते और खुशी मनाते दिख रहे हैं।

बालको के अयप्पा मंदिर में ओणम उत्सव धूमधाम से संपन्न

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक तरफ अनुशासन और कानून व्यवस्था की बात करती है। दूसरी तरफ उसके नेता खुलेआम गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बद्री अग्रवाल ही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमएस की धारा के तहत एमबी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

हरि लीला ट्रस्ट के तत्वावधान में जांजगीर में कैरियर गाइडेंस और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होने जा रहा आयोजन

इस घटना के बाद से राजनीतिक माहौल गरम है। जहां कांग्रेस कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं भाजपा नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026