‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर किया सामूहिक श्रवण, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की रही सक्रिय भागीदारी

मन की बात का 132 वाँ संस्करण का प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ में मोहल्ले वासियों के साथ आमजन के साथ श्रवण किया जाता है,इसी कार्यक्रम का प्रसारण मार्च के अंतिम रविवार को भी आयोजित था जिसमें झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश आवाहन पर जिला सह संयोजक गिरीश मोदी के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता महराजा सीता राम गुहा के प्रतिष्ठान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री एवं अकलतरा ग्रामीण के प्रभारी गणेश श्रीवास की आतिथ्य में शक्तिकेंद्र 08 के आमजन एवं मोहल्लेवासियों के साथ सुना गया.
CG News : मोबाइल ब्लास्ट से दहशत – छात्र की जेब में फटा फोन, युवक गंभीर रूप से झुलसा
मन की बात में देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जब एक घंटे में ढाई एकड़ जमीन पर वृक्षारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड का जिक्र किया,स्वास्थ्य और पर्यावरण के उल्लेख से उपस्थित जनता ने उनका आभार माना…की किस प्रकार छोटी छोटी बात हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा अनुसरण करने हेतु जनता के समक्ष रखा जाता है,इस प्रकार से उक्त कार्यक्रम मन की बात पर चर्चा करते हुए आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया…
राजधानी में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव का माहौल; भारी पुलिस बल तैनात
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री गणेश श्रीवास,जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक एवं निवृतमान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महराजा सीता राम गुहा,विद्याभूषण गोपाल,राजेंद्र यादव,भुजबल यादव, तापसी गुहा,नागरिक गण उपस्थित थे..!!





