CG – भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, अस्पताल में नेताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की पार्षद हैं। उन्होंने आज अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।भाजपा की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने आज अपने घर में जहर खा लिया।
CG News : जिला मुख्यालय में देर रात हड़कंप, बीईओ ऑफिस के सामने खड़ी कार में लगी आग
जब उनके घर वालों को पता चला तो पड़ोसियों की मदद से पार्षद को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला पार्षद का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला पार्षद की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं महिला पार्षद ने किन कारणों से जहर खाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट भी महिला पार्षद के पास से नहीं मिला है। महिला के परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश के संबंध में किसी भी किस्म की जानकारी देने से इनकार कर दिया है पर महिला पार्षद के घर में जहर खाने के चलते किसी घरेलू कारणों से जहर खाने की बात चर्चा में है।
CG Accident: दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, क्लिंकर लोड ट्रक का ड्राइवर जिंदा जला
हालांकि पुलिस महिला पार्षद के सामान्य स्थिति में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उनका बयान लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद शहर में खलबली मच गई। शहर की राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। लोग इस घटना से अचंभित है और सभी इसका कारण जानना चाह रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही महापौर, नगर निगम के सभापति तथा अन्य पार्षदों ने भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अब महिला पार्षद के होश में आने के बाद उनके बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।






