Chhattisgarh

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े का प्रथम सक्ती आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अग्रसेन चौक सक्ती में हुआ आतिशी स्वागत

अजा वर्ग के लोगों का झुकाव भाजपा की ओर तेजी से बढ़ रहा- डॉ सनम जांगड़े

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर: सक्ती भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रविवार ,7 सितंबर को‌ सक्ती पहुंचे। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात डॉ जांगड़े का यह प्रथम सक्ती आगमन था। इसे लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सक्ती नगर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशी स्वागत किया। स्वागत पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े ने कार्यकर्ताओं से अजा वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा वर्तमान में विष्णुदेव साय की सरकार और उनसे पहले डॉ रमन सिंह की‌ नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अजा वर्ग के लोगों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं। हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम अजा वर्ग के बीच लोगों तक पहुंचें और उन्हें यह बात बताएं। डॉ सनम जांगड़े ने आगे कहा कि हाल के दिनों में अजा वर्ग के लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ तेजी से बढ़ा है।‌ उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने आगामी दिनों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के तैयारियों में जुट जाने की बात कही।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनाते हुए समन्वय के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े को अजा वर्ग के लोगों के बीच प्रदेश में बेहद लोकप्रिय बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत मिलेगी। प्रदेश कार्य समिति‌ सदस्य श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव व वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल सहित नेताओं ने भी अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उनका अभिनंदन किया और विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और भी ज्यादा मजबूत होगी। अंत में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से जुट जाने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जैजैपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा-परदेशी खुंटे, जिला उपाध्यक्ष अजा रंजीत अजगल्ले, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कीर्तन चंद्रा, मांगेराम अग्रवाल, अन्नपूर्णा राठौर, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026