BJP Leader Suspended: बीजेपी नेता के खेत में मिली अफीम, मचा हड़कंप — पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में संलिप्तता और अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को होगी जारी*
डेढ़ एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती
मामला दुर्ग जिले के समोदा गांव का है, जहाँ प्रशासन ने करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध फसल पकड़ी थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में विनायक ताम्रकार का नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
US-Israel Iran War: ईरान युद्ध के बीच दुबई दहला! धमाकों की आवाज से मची अफरातफरी, कई फ्लाइट्स सस्पेंड
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गिरी गाज
विनायक ताम्रकार बीजेपी किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त और निलंबित कर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी कार्यकर्ता के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।






