Chhattisgarhछत्तीसगढ

लगातार बारिश से बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर जलभराव, दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट को रायपुर में उतारा गया

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे में बारिश के कारण पानी भरने से दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट करना पड़ा. यात्रियों को यहीं उतार कर फ्लाइट बिना यात्रियों के दिल्ली वापस गई. इस कारण 40 से अधिक यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी. वहीं रायपुर में उतारे गए यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने ‘इंस्पायर मानक योजना’ का किया जिक्र, बोले- लाखों बच्चे हो रहे लाभान्वित

जानकारी के मुताबिक, एलाइंस एयर की फ्लाइट सुबह दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए 11:10 बजे बिलासपुर पहुंचती है. लेकिन पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया, जिसके चलते वहां विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली.

GST on UPI Payments: सरकार ने आम आदमी के लिए बड़ा फैसला अब यूपीआई पेमेंट्स पर जीएसटी नहीं लगेगा, पढ़िए पूरी खबर

ऐसे में पायलट विमान को रायपुर ले गया और वहां करीब दोपहर 12:10 बजे मौजूद 40 से अधिक यात्रियों को उतारकर फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया. रायपुर में उतरे यात्री अपनी निजी व्यवस्था से बिलासपुर पहुंचे, जबकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होकर अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026