AAj Tak Ki khabarIndia News UpdateNationalTaza Khabar

तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर, आतिशी का दावा- साढ़े 4 किलो घटा वजन, अगर कुछ हो गया तो…

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से साढ़े 4 किलो घट गया है।

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कही ये बात

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल का वजन तेजी से गिर रहा है। गिरफ्तारी के बाद से अबतक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। तेजी से गिरते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।

तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर, आतिशी का दावा- साढ़े 4 किलो घटा वजन, अगर कुछ हो गया तो…

तिहाड़ के सूत्रों ने कही ये बात

तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बिल्कुल स्वस्थ है। तिहाड़ के डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की है। वो अपना डेली रुटीन का काम कर रहे हैं, खाना भी खा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *