Chhattisgarhछत्तीसगढ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा कदम – GST जानकारी के लिए लॉन्च हुआ नया मोबाइल ऐप

रायपुर : गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) की जानकारी अब मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी। जीएसटी सार एल्पिकेशन डाउनलोड कर इसे देखा जा सकता है। अधिवक्ता विवेक सारस्वत द्वारा यह मोबाइल ऐप वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित संपूर्ण कानूनी जानकारी, ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख एवं ताजा समाचार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका विमोचन किया। साथ ही नवाचार की सराहना करते हुए जीएसटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बताया। अधिवक्ता ने बताया कि जीएसटी सार मोबाइल ऐप को छत्तीसगढ़ में ही विकसित किया गया है ।

इसे मध्य भारत की प्रसिद्ध ला फर्म सारस्वत एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं द्वारा बनाया गया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, वस्तुओं का रेट फाइन्डर एचएसएन कोड फाइन्डर, जीएसटी कैलंडर उपलब्ध है। इसे व्यापारी हो, चार्टर्ड अकाउंटेंट हो अथवा कोई सामान्य नागरिक एआई बॉट सभी की शंकाओं का निवारण करने में सक्षम है। इसे पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि देश का हर छोटा-बड़ा व्यापारी और करदाता बिना किसी आर्थिक बोझ के इसका लाभ उठा सके। 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त – 285 कैदियों की मौत और रोपवे हादसे पर छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

किसके लिए उपयोगी

व्यापारी
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
टैक्स प्रोफेशनल
आम नागरिक

ऐप की खासियतें

कानूनी जानकारी एवं ई-बुक्स – जीएसटी कानून की विस्तृत जानकारी
HSN कोड फाइंडर – वस्तुओं के सही कोड की पहचान
रेट फाइंडर – जीएसटी दरों की जानकारी
जीएसटी कैलेंडर – महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी

रायपुर में गूंजेगा IPL 2026 का शोर, 10 मई को Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians का महा मुकाबला

निःशुल्क उपलब्धता

जीएसटी सार” ऐप को पूरी तरह से फ्री रखा गया है, ताकि छोटे से लेकर बड़े व्यापारी और आम करदाता बिना किसी आर्थिक बोझ के इसका लाभ उठा सकें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026