Chhattisgarhछत्तीसगढ

चांपा में विराट हिन्दू सम्मेलन 22 जनवरी को….

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : कोसा, कांसा व कंचन की नगरी कहे जाने वाले चांपा नगर में आगामी 22 जनवरी,दिन गुरूवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का विशाल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। चांपा शहर के परशुराम चौक भालेराव मैदान में आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में अखिल भारतीय अधिकारी धर्मजागरण राजेन्द्र, प्रांत कार्यवाह रा.स्व.‌संघ चंद्रशेखर देवांगन तथा पं.‌पी. एस. त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जबकि स्वामी सुरेन्द्र नाथ इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत प्रमुख धर्मजागरण राजकुमार चंद्रा, अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा प्रांत संयोजिका घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल भी उपस्थित रहेंगी। आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।