Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब का नकली Hologram और ढक्कन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री और नकली होलोग्राम मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में आबकारी विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह और श्री गणेश प्रिंटर्स के मालिक गणेश चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर ने की सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण की समीक्षा,अब तक 15 हजार से ज्यादा मामलों का निराकरण

आबकारी विभाग की टीम ने बीएच ढाबा में छापा मारा। छापेमारी में ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह के कब्जे से 105 ढक्कन (वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर अंकित), 3 ढक्कन (छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, कुम्हारी अंकित), 165 स्पंज वाइजर, 1150 शोले मसाला देशी मंदिरा स्टीकर, और 35 होलोग्राम शीट्स में 1460 नकली होलोग्राम बरामद किए गए।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में समर कैम्प के द्वितीय दिवस में विविध गतिविधि आयोजित

पूछताछ में सकंटमोचन सिंह ने बताया कि नकली होलोग्राम और लेबल बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री गणेश प्रिंटर्स से प्राप्त किए गए। इसके बाद आबकारी टीम ने गणेश चौरसिया की दुकान पर छापा मारा, जहां 371 शीट्स में 40 हजार 68 नकली होलोग्राम जब्त किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026