BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है। इससे बांग्लादेश में मौजूद उन क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है, जो IPL के दीवाने हैं। KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रसारण तुरंत रोकने का आदेश दिया। यह निर्देश टेलीविजन चैनलों को एक आधिकारिक लेटर में दिया गया। लेटर में कहा गया है कि यह फैसला BCCI द्वारा बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने के बाद लिया गया है। लेटर में यह भी कहा गया है कि BCCI के इस फैसले के लिए कोई सही वजह नहीं बताई गई है, जिससे बांग्लादेश के लोगों को बहुत दुख हुआ है और वे गुस्से में हैं। इस स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने सभी टेलीविजन चैनलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत रोक दिया जाए।
इससे पहले बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक फैसला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लेटर लिखकर बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की अपील की है। बता दें, बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में पहले 3 मैच कोलकाता जबकि चौथा लीग स्टेज मैच मुंबई में खेलना है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारत आ गई थीं। यही वजह है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ सहित ११ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
22.02.2026
कोरबा कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर से जा भिड़ी ट्रेलर,चालक केबिन में फंसा
20.02.2026
सड़क हादसे में मृत रिटायर्ड कर्मी के शव का खुले में हुआ पोस्टमार्टम, क्षेत्र के एक मात्र चीर घर को गेवरा प्रबंधन ने तोड़ा
19.02.2026
परीक्षा के दबाव के दौर में विद्यार्थियों के लिए सहारा बना PW — कोरबा में “प्रेरणा” हेल्पलाइन की शुरुआत, तनाव से जूझ रहे छात्रों को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन
19.02.2026
ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुण्डा में एटक यूनियन के अध्यक्ष के बाद अब 66 पदाधिकारियों ने भी दिया सामूहिक इस्तीफा..