Taza Khabar

Goat Farming: बकरी पालन किसानों के लिए खुशखबरी अब सिर्फ Radio से जान सकेंगे बकरी पालन की A To Z जानकारी

Goat Farming: बकरी पालन किसानों के लिए खुशखबरी अब सिर्फ Radio से जान सकेंगे बकरी पालन की A To Z जानकारी। बकरी पालन का बिजनेस काफी मुनाफे वाला बिजनेस है। बकरी का पालन उसके दूध और मांस के लिए किया जाता है। सर्दियों में तो यह बिजनेस काफी अच्छा चलता है, क्योंकि इस दौरान बाजार में इसकी मांस की डिमांड अधिक रहती है। बकरी पालन बिजनेस को यदि सही तरीके से किया जाए तो इससे काफी अच्छी कमाई की जा सकती है।




इसके लिए बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब आपको वैज्ञानिक बकरी पालन की जानकारी आकाशवाणी के माध्यम से दी जाएगी। यदि आपके पास रेडियो है या मोबाइल में रेडियो सुनते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।

Also read this:-अपकमिंंग Mahindra की 5-Door Thar मचाएगी तहलका धाकड़ इंजन और लुक से jimmy की लगाई लंका

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकाशवाणी के मथुरा-वृंदावन केंद्र की ओर से वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन पर रेडियो पाठशाला का प्रसारण 26 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। यह प्रसारण केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के सहयोग से किया जाएगा।

Goat Farming: बकरी पालन किसानों के लिए खुशखबरी अब सिर्फ Radio से जान सकेंगे बकरी पालन की A To Z जानकारी 

बकरी पालन पर इस रेडियो पाठशाला का प्रसारण अभी यूपी के चार रेडियो स्टेशनों किया जाएगा जिससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम का उद्‌देश्य लोगों को बकरी पालन के बारे में जानकारी देना है। वैज्ञानिक बकरी पालन पाठशाला में लोगों को वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर कैसे बकरी पालन किया जाए ताकि अधिक लाभ कमाया जा सके, इस बात की जानकारी दी जाएगी।

वैज्ञानिक बकरी पालन कार्यक्रम किन केंद्रों से होगा

आकाशवाणी के मथुरा-वृंदावन केंद्र की ओर से वैज्ञानिक बकरी पालन कार्यक्रम के लिए सीआईआरजी ने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ अनुबंध किया है। वैज्ञानिक बकरी पालन की रेडियो पाठशाला का प्रसारण अभी फिलहाल चार केंद्रों से किया जाएगा जिसमें रेडियो स्टेशन मथुरा, झांसी, वाराणसी व नजीबाबाद शामिल हैं। यह कार्यक्रम 10 कड़ियों में प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन जोर देता है और इसके लिए समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित करता है।

किन-किन विषयों पर दी जाएगी जानकारी जानिए 

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा से जुड़े जानकारों के मुताबिक रेडियो पर प्रसारित किए किए जाने वाले कार्यक्रम में वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत बकरियों की मृत्यु दर में कमी कैसे लाई जाए इस संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, उनमें से कुछ बिंदु इस प्रकार से हैं

  • बकरी पालन करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए
  • बकरी के रोग और उनकी रोकथाम के उपाय .
  • बकरी पालन की लागत कैसे कम कर सकते हैं इसके बारे में बताया जाएगा
  • किस नस्ल की बकरी का पालन करने से अधिक लाभ होगा
  • बकरी बेचने के लिए क्या करें, इसका बाजार कहां पर है
  • किसान बकरी पालन करके किस तरह अपनी आय बढ़ा सकते हैं, आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी

किस स्टेशन पर कब होगा प्रसारित कार्यक्रम

वैज्ञानिक बकरी पालन पर रेडियो पाठशाला का प्रसारण यूपी में ऑल इंडिया रेडियो के चार केंद्रों से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण इन चारों केंद्रों पर अलग-अलग तारीख से शुरू होगा और अलग-अलग ही इसे आप सुन सकेंगे। ऑल इंडिया रेडियो के वाराणसी केंद्र से वैज्ञानिक बकरी पालन पाठशाला कार्यक्रम का प्रसारण 26 जनवरी की शाम से शुरू किया जाएगा।

Goat Farming

इसे आप हर शुक्रवार की शाम को सुन सकेंगे। वहीं 27 जनवरी को शाम के समय नजीवाबाद से इस कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होगा जिसे आप हर शनिवार शाम को सुन सकेंगे। मथुरा स्टेशन से इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 जनवरी की शाम 6.15 बजे से शुरू होगा और इसे आप हर रविवार को सुन सकेंगे। झांसी रेडियो स्टेशन से इस कार्यक्रम का प्रसारण 29 जनवरी की शाम से किया जाएगा जिसे आप हर सोमवार को सुन सकेंगे।

Also read this:-लो अब Motorola ने भी लांच किया Sumsung के टक्कर का सस्ता सुन्दर पतला 5G फ़ोन DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी के साथ मिलेंगे भौकाल मचने वाले फीचर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *