FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेलभारत

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम टी20 में 4 रनों से हराकर भारतीय टीम को कराया क्लीन स्वीप का सामना

IND vs AUS: भारतीय महिला ए टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वह उसे तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 4 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज का तीसरा मैच मैकॉय के मैदान पर खेला गया, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर बनाया था जिसमें मैडलिन पेन्ना के बल्ले से 39 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया इस टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में सियाना जिंजर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

Putin Security Force: पुतिन के साथ साये की तरह रहते हैं ये खूंखार कमांडो, एक इशारे पर करते हैं काम तमाम

शेफाली को नहीं मिला साथ 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के खिलाफ 145 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला ए टीम की शुरुआत ही काफी खराब देखने को मिली जिसमें 16 के स्कोर तक दिनेश वृंदा और उमा छेत्री दोनों ही प्लेयर्स पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद शेफाली वर्मा ने राघवी बिष्ट के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी देखने को मिली। शेफाली जो इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी वह इस मैच में 25 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सकी।

राघवी बिष्ट ने इस मैच में 25 जबकि मिनू मानी ने 30 रनों की पारी खेली लेकिन दोनों ही प्लेयर्स टीम इंडिया को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। इस मैच में भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी में दहाई का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में सियाना जिंजर ने जहां 4 विकेट लिए तो एमी एडगर और लुसी हैमिल्टन ने 1-1 विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम इस जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप भी करने में कामयाब रही।

भूविस्थापित अब एसडीएम कार्यालय का करेंगे घेराव,रोजगार मुआवजा की मांग

गेंदबाजी में प्रेमा और कप्तान राधा ने निभाई थी अहम भूमिका

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में भारत की तरफ से प्रेमा रावत और कप्तान राधा यादव ने गेंदबाजी से जरूर अहम भूमिका निभाई थी। प्रेमा और रावत ने इस मैच में 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सजीवन सजना भी एक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रही। प्रेमा रावत के लिए गेंदबाज के तौर पर ये सीरीज काफी अच्छी रही जिसमें उन्होंने तीनों मैचों में खेलते हुए कुल 7 विकेट हासिल किए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026