ज्योतिष

August Festival List 2025: अगस्त में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

August Calender Festival: अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार अगस्त का महीना श्रावण और भाद्रपद मास का होता है. ऐसे में इस दौरान कई व्रत और त्योहार (Vrat Tyohar) पड़ते हैं. श्रद्धा से भरे इस महीने में भक्त पूरे मनोभाव से अपने आराध्य की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और तीर्थों पर निकलते हैं. वहीं, इस महीने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी (Janmashtami) जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं. ऐसे में यहां देखिए अगस्त के महीने में 1 तारीख से लेकर महीने के अंत तक यानी 31 अगस्त तक कौन-कौनसे त्योहार और व्रत रखे जाने हैं.

Malegaon Blast: मालेगांव बम विस्फोट केस में आया फैसला, साध्वी प्रज्ञा और अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी किया

अगस्त महीने के व्रत-त्योहार 2025 

1 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी

5 अगस्त- चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi), दामोदर द्वादशी

6 अगस्त- बुध प्रदोष व्रत

8 अगस्त – वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयन्ती

9 अगस्त – रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), गायत्री जयन्ती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत

10 अगस्त – भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम

12 अगस्त- कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी

14 अगस्त – बलराम जयन्ती, रांधण छठ

15 अगस्त – जन्माष्टमी, शीतला सातम

16 अगस्त- दही हांडी, कालाष्टमी

17 अगस्त – सिंह संक्रांति, सूर्य गोचर, मलयालम नव वर्ष

19 अगस्त- अजा एकादशी (Aja Ekadashi)

20 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत

21 अगस्त – मासिक शिवरात्रि

22 अगस्त – पिठोरी अमावस्या

23 अगस्त – पोला, भाद्रपद अमावस्या

25 अगस्त – वराह जन्यती

26 अगस्त – हरतालिका तीज, गौरी हब्बा

27 अगस्त – गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी

28 अगस्त – ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व

30 अगस्त – ललीता सप्तमी

31 अगस्त – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ

अगस्त में किन ग्रहों का होगा गोचर

9 अगस्त – इस दिन कर्क राशि में बुध का उदय होने जा रहा है.

11 अगस्त – बुध कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे.

17 अगस्त – सूर्य का सिंह राशि में गोचर होने जा रहा है.

21 अगस्त – इस दिन शुक्र (Shukra) का कर्क राशि में गोचर होगा.

29 अगस्त – कर्क राशि में बुध अस्त हो जाएंगे.

30 अगस्त – बुध का सिंह राशि में गोचर होगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026