1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

Asian Games 2023: भारतीय एथलीटों ने किया वादा पूरा, पहली बार 100 मेडल जीत रचा इतिहास

चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत के एथलीटों ने अपने वादे को पूरा करते हुए पदकों के आंकड़े का शतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की। भारत ने अब तक हुए एशियाई खेलों में इस बार सबसे ज्यादा एथलीट भेजे थे, जिनकी कुल संख्या 655 थी। भारत ने अपनी शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए रोइंग के इवेंट से अपने मेडल का खाता खोला था। इसके बाद शूटिंग के विभिन्न इवेंट्स में भारत ने कई मेडल अपने नाम किया। वहीं देश ने अपने पदकों का शतक गोल्ड मेडल के साथ पूरा किया जो महिला कबड्डी के इवेंट में आया।

भारत ने 19वें एशियाई खेलों में अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। भारत ने एथलेटिक्स, एथलेटिक्स आर्चरी और स्क्वैश  के इवेंट्स में सर्वाधिक मेडल अपने नाम किए हैं। हॉकी के पुरुष इवेंट में भी भारत ने लंबे समय के बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत ने इससे पहले साल 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जब कुल 70 मेडल देश ने जीते थे। इसमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

जानें एशियाई खेलों में कब भारत ने कुल कितने मेडल जीते

एशियन गेम्स की शुरुआत साल 1951 में हुई थी और इसे पहली बार दिल्ली में आयोजित किया गया था। भारत ने इस एशियन गेम्स में कुल 51 पदक अपने नाम किए थे, इसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। भारत ने इसके बाद 17 एशियन गेम्स में हिस्सा लिया जहां भारतीय एथलीटों ने समय-समय पर अपने देश का नाम रौशन किया। एशियन गेम्स में भारत साल दर साल बड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर उभरता आया है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास के शुरुआती 18 सीजन में कुल 672 मेडल अपने नाम किए। इसमें 155 गोल्ड, 201 सिल्वर और 316 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 19वें एशियन गेम्स में भी भारत का कमाल जारी है। भारतीय एथलीटों ने इस सीजन को भारत के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए पदकों में तिहाई आंकड़े को छूआ है।

भारत ने अब तक 7 एशियन गेम्स में 50 से अधिक मेडल जीते

एशियन गेम्स में भारत अब तक 19 सीजन में 7 बार मेडल के आंकड़े को 50 के पार पहुंचाने में कामयाब रहा है। इसमें साल 1951 और 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स में 51 और 57 मेडल जीते। इसके बाद साल 2006 दोहा एशियन गेम्स में 53 मेडल, साल 2010 में हांगझाऊ एशियाई खेलों में 53 मेडल, साल 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में 57, साल 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में 70 मेडल वहीं साल 2023 के एशियन गेम्स में पदकों का आंकड़े का शतक पूरा कर लिया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *