Chhattisgarhछत्तीसगढ

Anganwadi Recruitment 2026: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

Anganwadi Recruitment 2026: जगदलपुर जिले के अंतर्गत आने वाली एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत चयन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में पदों की पूर्ति की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाएंगे, जबकि ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। यह अवसर उन स्थानीय महिलाओं के लिए है, जो अपने ही क्षेत्र में रहकर समाज सेवा के साथ रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे।

CG Liquor Scam: पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत 59 आरोपी ईडी कोर्ट में पेश, फैसला सुरक्षित

अभ्यर्थियों को निर्धारित आॅनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है। आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें भी तय की गई हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, यह अनिवार्य है कि वह उसी ग्राम पंचायत की निवासी हो, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।

CG News : पानी की तलाश में सड़क पर आया मगरमच्छ, लोगों में मची अफरा-तफरी

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा रखी गई है। हालांकि, यदि किसी केंद्र के लिए निर्धारित योग्यता वाली योग्य महिला उपलब्ध नहीं होती है, तो शासन के नियमों के अनुसार कम शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026