Chhattisgarhछत्तीसगढ

शादी में रुकावट बनी मौत की वजह! प्रेमी-जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड ने घर में लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड पेड़ से लटका मिला

घर वालों ने लड़के की कम उम्र का हवाला देकर शादी रोकी, प्रेमी-प्रेमिका ने प्रेम में हताश होकर फांसी लगाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. बस बात इतनी थी कि लड़के की कम उम्र होने की वजह से घर वालों ने शादी के लिए रुकने को कहा था. घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है, जहां कृष्णा भैना (18 साल) का अनिता भैना (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

CG की महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, 23 फरवरी को सेना पुलिस भर्ती रैली; जानें जरूरी जानकारी

दोनों शादी करना चाह रहे थे, इसके लिए इन्होंने अरपा महोत्सव के दौरान होने वाले सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन कराने की कोशिश की, लेकिन लड़के की उम्र कम होने की वजह से पंजीयन नहीं हो पाने से शादी नहीं हो पाई. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों लड़के-लड़की गांव में ही एक घर में बीते तीन महीने से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. शादी नहीं होने पाने की वजह से दोनों हताश हो गए, जिस पर परिजनों ने समझाया कि उम्र हो जाने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी, लेकिन परिजनों की बात पर भी दोनों की हताशा कम नहीं हुई.

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 11वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न’’

बीती रात पहले लड़की ने घर में फांसी लगा ली. लड़के ने लड़की को ही फांसी से उतारा और परिजनों को बात बताई. लेकिन इसके बाद रात में ही उसने घर के बाहर नीलगिरी के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया. प्रेमी जोड़े के इस आत्मघाती कदम ने परिजनों को तोड़कर रख दिया. पुलिस ने मिली सूचना पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026