Chhattisgarhछत्तीसगढ

मेडिकल कॉलेज में HIV पॉजिटिव महिला से बदसलूकी, पहचान उजागर करने पर स्टाफ नर्स सहित कई पर FIR

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ पर आरोप, HIV संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक कर अपमानजनक व्यवहार करने का मामला सामने आया।

जगदलपुर : सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के लिए आई HIV पॉजिटिव महिला से दुर्व्यवहार किया गया। पहचान भी सार्वजनिक की गई। अब पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसके HIV संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक कर दी। तंज कसते हुए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

CG Crime : घर छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई युवती की मौत, खिड़की पर लटका मिला शव, जांच शुरू

इतना ही नहीं, प्रसव के बाद उससे सफाई का काम कराने का भी आरोप है। इस घटना से महिला को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। परिजनों ने इसे मरीज के अधिकारों और निजता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद परपा पुलिस ने स्टाफ नर्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG – आरटीई छात्रों से स्कूल में पुताई और निर्माण कार्य कराने का आरोप, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि जांच में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बस्तर पॉजिटिव नेटवर्क से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हस्तक्षेप किया है। संगठन का कहना है कि HIV संक्रमित मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026