Chhattisgarhछत्तीसगढ

Ambikapur Delhi Flight Service : मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू, बिलासपुर होगा स्टॉपेज, किराया 4500-6000 रुपए

Ambikapur Delhi Flight Service : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में दो दिन, सोमवार और बुधवार, फ्लाइट संचालित करेगी। यह उड़ान बिलासपुर से होकर दिल्ली पहुंचेगी। टिकट की कीमत 4,500 से 6,000 रुपये के बीच हो सकती है।फिलहाल एलायंस एयर बिलासपुर से दिल्ली के बीच हफ्ते में तीन दिन सेवा दे रही है। करीब दो साल पहले कंपनी के अधिकारी अंबिकापुर आकर एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा ले चुके थे। एलायंस एयर 72 सीटर ATR विमान का संचालन करेगी।

सड़क हादसे में मृत रिटायर्ड कर्मी के शव का खुले में हुआ पोस्टमार्टम, क्षेत्र के एक मात्र चीर घर को गेवरा प्रबंधन ने तोड़ा

अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिसंबर 2024 में हवाई सेवा की शुरुआत हुई थी। उड़ान 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी। लेकिन शुरुआती दिनों में अनियमित उड़ान के कारण यह सेवा केवल छह महीने तक ही चल सकी। पिछले छह महीने से अधिक समय से इसका संचालन पूरी तरह बंद है।

छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव: चुगली करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, शराब सेवन पर भी सख्त फैसला

4500 से 6000 रुपए तक हो सकता है किराया

2 साल पहले एलायंस एयर ने अंबिकापुर और बिलासपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। फिलहाल कंपनी बिलासपुर से दिल्ली के बीच मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को उड़ान संचालित कर रही है। अब सोमवार को भी फ्लाइट जोड़ी जाएगी। फ्लाइट का बेस फेयर 4500 से 6000 रुपए के बीच रहने का अनुमान है। बिलासपुर-दिल्ली मार्ग पर सामान्यतः बेस फेयर 4000 रुपये से अधिक रहता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026