Chhattisgarhछत्तीसगढ

अमर सुल्तानिया को ‘सदस्यता श्री’ सम्मान से नवाजा गया, 25 वर्षों की निष्ठावान सेवा को मिला सम्मान

जांजगीर-चांपा : भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में जांजगीर-चांपा जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर सुल्तानिया को “सदस्यता श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण सवा, विजय शर्मा, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव सहित शीर्ष नेताओं के द्वारा यह सम्मान अमर सुल्तानिया को प्रदान किया गया।

पार्टी के प्रति पिछले 25 वर्षों से तन, मन, धन से समर्पित अमर सुल्तानिया ने न केवल सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त किया, बल्कि भाजपा की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। व्यक्तिगत स्तर पर उन्होंने 3321 नए सदस्य जोड़कर संगठन को मजबूती दी। उनके नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश के सदस्यता आंकड़ों में अग्रणी स्थान पर रहा।

सदस्यता श्री’ सम्मान, मिलने के बाद अमर सुल्तानिया ने कहा कि “इस सम्मान हेतु जांजगीर चाम्पा विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी, मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्त्ता एवं समस्त क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि आप सभी कार्यकर्ता भाई-बहनों और जांजगीर चाम्पा विधानसभा की जनता का सम्मान है।”

उनकी इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और आमजनों द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सम्मान न केवल उनके कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पार्टी संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026