FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अमर सुल्तानिया को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ज़िले जशपुर के संगठन प्रभारी नियुक्त

जांजगीर–चांपा : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत जांजगीर–चांपा जिले के सक्रिय, अनुभवी और जमीनी नेता अमर सुल्तानिया को जशपुर जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह ज़िला होने के कारण संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी ओपी चौधरी के पास है, ऐसे में सुल्तानिया की नियुक्ति को पार्टी में एक बड़े निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

पड़ोसी की तरक्की से जल गया युवक, करोड़ों की लूट की साजिश रची; पुलिस ने 79 लाख का माल किया बरामद

अमर सुल्तानिया पिछले दो दशकों से भाजपा संगठन में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने छात्र जीवन में युवा मोर्चा से शुरुआत की और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, इसके बाद भाजपा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में उन्होंने पार्टी रणनीति और संगठनात्मक मोर्चों पर अहम भूमिका निभाई है। यही निरंतरता और समर्पण उनके मजबूत राजनीतिक आधार और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।

Gold Rate Today: शादी सीजन में सोना फिर हुआ महंगा, लगातार बढ़ रही कीमतों ने बढ़ाई खरीदारों की चिंता

संगठन का मानना है कि सुल्तानिया की सक्रियता, टीम नेतृत्व और चुनावी अनुभव जशपुर जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनकी नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जांजगीर–चांपा जिले के लिए भी गौरव का विषय है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दायित्व मिलना सुल्तानिया के बढ़ते कद की पुष्टि है और आने वाले समय में संगठन में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह है और इसे नेतृत्व क्षमता पर जताए गए भरोसे का प्रत्यक्ष संकेत माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026