1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
NATIONALभारत

Ajit Pawar funeral : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न; नितिन नवीन और शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को एक विमान हादसे में दुखद मौत हो गई थी। आज उनके गृहनगर में उन्हें अंतिम विदाई देने के मौके पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी।

• बारामती में अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
• अमित शाह, फडणवीस, शिंदे समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
• विमान हादसे में निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

Ajit Pawar funeral : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज उनके गृह नगर बारामती में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। बता दें कि बुधवार को विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

कोरबा कॉलेज जाने निकली छात्रा का बंद क्वाटर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में सुबह से ही बड़ी संख्या में एनसीपी के नेता एवं कार्यकर्ता जुटने लगे। अजित पवार का पार्थिव शरीर जब पहुंचा तो उसके पहले ही ग्राउंड लोगों से भर चुका था। सबकी आंखें नम थीं और लोग अपने नेता को अश्रुपूरित विदाई दे रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी वहीं पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बेशकीमती सागौन की 175 नग चिरान जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

विमान हादसे में 5 लोगों की मौत हुई

बता दें कि पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई। बृहस्पतिवार सुबह अजित पवार के पार्थिव देह को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया। इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को बारामती स्थित पवार परिवार के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026