1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Entertainment

डायरेक्टर का खुलासा: Aishwarya Rai के लिए आए 5 हजार कॉल, एक ऐड ने बना दी Star

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं और उनका मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना इस बात का सबूत है। हालांकि, वह 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब सुष्मिता सेन से हार गईं। सभी को यकीन था कि ऐश्वर्या मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतेंगी क्योंकि वह एक सुपरमॉडल थीं। हालांकि, मिस इंडिया का ताज सुष्मिता सेन को ही मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की किस्मत एक ऐड से चमकी थी, जिसमें उनके साथ आमिर खान भी थे। मशहूर विज्ञापन निर्माता प्रहलाद कक्कड़ ने 1993 के एक ऐड का किस्सा बताते हुए कहा कि कैसे ऐश्वर्या राय की आंखों ने उन्हें उनका फैंन बना दिया था और लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

व्यापारियों को बड़ी राहत: GST अप्रूवल की प्रक्रिया होगी फास्ट, 1 नवंबर से 3 दिन में ही मिलेगा रजिस्ट्रेशन

ऐश्वर्या राय की एक झलक ने लोगों को बना दिया दीवाना

1990 के दशक में कई ऐसे यादगार विज्ञापन आए थे, जो आज भी लोगों को याद हैं। उन्हीं में से एक मशहूर कोल्ड ड्रिंक का ऐड भी था, जिसमें आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ दिखाई दिए थे। उस समय ऐश्वर्या कोई बड़ी स्टार नहीं थीं। एक्ट्रेस तब कॉलेज में पढ़ रही थीं, लेकिन इस ऐड में उनकी एक झलक देख लोग उनके दीवाने हो गए। हाल ही में प्रहलाद कक्कड़ ने खुलासा किया था कि 1993 के पेप्सी ऐड में ऐश्वर्या राय की कुछ सेकंड की मौजूदगी ही इतनी दमदार थी कि पूरा देश उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस का कायल हो गया। इस विज्ञापन ने उस समय की एक मामूली सी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को स्टार बना दिया।

Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम

ऐश्वर्या राय की आंखों में ब्रह्मांड समाया है

प्रहलाद ने बताया, ‘सबसे मुश्किल काम था कास्टिंग करना… हमें उस ऐड के लिए बहुत ही अलग चेहरा चाहिए था। हमें ऐसी लड़की चाहिए थी जो सिर्फ चार सेकंड में लोगों को इंप्रेस कर दे, जिससे पूरा देश कहे- वाह, ये लड़की कौन है? और बिल्कुल वही हुआ।’ प्रहलाद ने आगे बताया कि उनके पास ऐश्वर्या राय के लिए 5,000 कॉल आए कि वो बौखला गए थे। लोग पूछ रहे थे, संजू कौन है? मुझे भी उनकी आंखें बहुत पसंद आई, जैसे इसमें पूरा ब्रह्मांड उनमें समाया हो। मैं वहीं रुक गया और उनकी आंखें देखने लगा।’

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026