भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने यूजरबेस को बचाएं रखने के लिए बेहद कम और एग्रेसिव प्राइस में मंथली प्लान ऑफर करती हैं। आज हम आपको एयरटेल, जियो, वीआई (वोडाफोन-आइडिया) और बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के 28 दिन वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन प्लान में कंपनियां डेली हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस सर्विस ऑफर करती है।
28 दिन वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान
Jio Rs 209 Plan
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 209 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB प्रतिदिन का डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। वैलिडिटी: 28 दिन डाटा: 1GB प्रतिदिन कॉलिंग: अनलिमिटेड एसएमएस: 100 SMS प्रतिदिन
Airtel Rs 239 Plan
एयरटेल यूजर्स को 239 रुपये के प्लान में 28 दिन वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। एयरटेल का यह प्लान जियो मुकाबले भले 30 रुपये महंगा है लेकिन इसमें प्रतिदिन .5 GB डेटा ज्यादा मिलता है।
वैलिडिटी: 28 दिन
कॉलिंग: अनलिमिटेड
डाटा: 1.5GB प्रतिदिन
एसएमएस: 100 SMS प्रतिदिन
VI Rs 269 Plan
वोडाफोन आइडिया (VI) के ग्राहकों के लिए 28GB वैलिडिटी के साथ सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 269 रुपये का है। इस प्लान में VI यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेटा प्रतिदिन और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
वैलिडिटी: 28 दिन
कॉलिंग: अनलिमिटेड
डाटा: 1GB प्रतिदिन
एसएमएस: 100 SMS प्रतिदिन
BSNL Rs 184 Plan
बीएसएनएल देश के अलग-अलग सर्कल में कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। 28 दिन वैलिडिटी वाले जिस प्लान का जिक्र हम यहां कर रहे हैं वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन के लिए रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.