Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : बेटों की मौत होने पर महिला की कर दी हत्या, टोनही के शक में वारदात

बलरामपुर : जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली में जादू टोना के संदेह पर विधवा तिलासो नाग (65) की नृशंस हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी बोडरा उर्फ रूपदेव नाग ने पहले महिला के आंख में नुकीला लकड़ी घुसेड़ दी।

Also Read – CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़का पारा, रात के तापमान में 2 डिग्री गिरावट, मार्च से बदली-बारिश का अलर्ट जारी…

उसके बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि महिला के जादू टोना करने से ही उसके एक बेटे की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम नवाडीहकला पियारटोली निवासी कलेश्वर नाग 18 फरवरी को पत्नी का प्रसव कराने अंबिकापुर आया था। घर में उसकी सास तिलासो नाग अकेली थी। 24 फरवरी को उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी सास की मौत हो गई है। वह अंबिकापुर से ग्राम नवाडीहकला पहुंचा। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सिकड़ी लगा हुआ था। खोलकर भीतर घुसा तो देखा कि सास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर व चेहरे में चोट के निशान थे।

Also Read – छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस मोर्चा के अध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा, AICC ने की चार राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें सूची…

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित रूपदेव नाग के तीन बच्चे थे। दो साल के भीतर एक पुत्र और एक पुत्री की मौत सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने के कारण हो गई थी। तीसरे बच्चे के आंखों की रोशनी कम होने के कारण दिखाई कम देता है।

 

Related Articles

Back to top button
Most Famous Places To Visit In Winter In India: भारत में सर्दियों के समय घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह स्वस्थ व चमकदार त्वचा पाने के लिए रासायनिक प्रोडक्ट को कहे न और प्राकृतिक चीजों को कहे हां क्या आप भी अपने बढ़ते पेट से परेशान है , और इसे कम करना चाहते है ? Winter Health Tips: Keep You Healthy Tips, सर्दियों में तबियत खराब होने से बचने के लिए देखे यह टिप्स Exit Poll: किसकी होगी जित जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल Iphone 13 बम्पर डिस्काउंट के साथ मात्र इतनी सी कीमत में घर ले जाये घर