FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद NHM कर्मियों का हंगामा, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल जारी है। सोमवार को मिशन प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया। आदेश में कहा गया है कि यदि कर्मचारी 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस चेतावनी के विरोध में आज हड़ताली कर्मचारियों ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ कार्यालय का घेराव कर दिया, जहां सभी स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए आदेश की कॉपी को फाड़कर जलाया और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Yuzvendra Chahal से तलाक के बाद नए रिश्ते को लेकर Dhanashree का बड़ा बयान, फराह खान भी रह गईं दंग

10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से सेवा के नियमतीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना हड़ताल समाप्त करना संभव नहीं है।

ये हैं एनएचएम कर्मचारियों की मांगें

नियमितीकरण
पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
ग्रेड पे निर्धारण
लंबित 27% वेतन वृद्धि
CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
अनुकंपा नियुक्ति
मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा
ट्रांसफर पॉलिसी
मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो महीने में पूर्ण करने और चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सेवा समाप्ति की तैयारी

आयुक्त सह मिशन संचालक, एनएचएम छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अनाधिकृत अनुपस्थित एवं हड़ताल से अपने कार्यस्थल पर उपस्थिति के लिए पहले ही सभी जिला चिकित्सा अधिकारी नोटिस जारी कर चुके हैं। कार्यकारिणी समिति की बैठक के माध्यम से सक्षम स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है। इसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है। बावजूद लोक हित के विरुद्ध हड़ताल जारी है. अंतिम पत्र जारी करने के बाद अब कार्यस्थल वापस लौटे नहीं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026