Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद के बाद बड़ा कदम, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल, मचा हड़कंप

Korba News : जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य छात्रावास में आपसी विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया. हॉस्टल में रहने वाली एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में बीमार छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती 25 मार्च की है मगर अब जानकारी सामने आई है. छात्रावास में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर छात्राओं के बीच आपसी कहासुनी हुई थी.

Chhattisgarh News : प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की डेडलाइन आगे बढ़ी, लेकिन देर करने पर देना होगा 17% अतिरिक्त शुल्क

बताया जा रहा है कि एक छात्रा को मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे फटकार लगी. इसी बात पर छात्राओं के बीच गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. इस मानसिक दबाव और क्षोभ में आकर पांचों छात्राओं ने हॉस्टल में रखे फिनाइल का सेवन कर लिया. छात्राओं की तबीयत बिगड़ते देख हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. दो छात्राओं की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें हॉस्टल में ही रखा गया, जबकि तीन छात्राओं की हालत बिगडऩे पर उन्हें शाम करीब 7 बजे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

CG Weather News – 4 अप्रैल तक बरसात और बादलों का दौर जारी रहने की संभावना, तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत

रात भर डॉक्टरों की निगरानी में रहने और स्थिति में सुधार होने के बाद अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. इस घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. चर्चा है कि इस गंभीर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई. गौरतलब है कि एक हॉस्टल में कुछ दिन पहले रसोइये द्वारा एक छात्र पर हमले की खबर भी सामने आई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026