FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 10 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

Raigarh News : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी और विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी या निजी कार्य के लिए दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट पहने तथा औरों को भी हेलमेट पहनने प्रोत्साहित करें। इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं ।

BIG BREAKING: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव, उरी में गोलीबारी हमले

निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र व थानों में पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र में 10 पुलिसकर्मियों बिना हेलमेट दुपहिया के साथ पाए गए जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 500-500 रुपये का चालान काटा गया।

पाकिस्तान ने तुर्किये में बने ड्रोन से हमले की कोशिश की, गुरुद्वारे को बनाया निशाना, पढ़िए सेना ने क्या-क्या बताया

ट्रैफिक डीएसपी डीएसपी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए यह अभियान केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शासकीय व अर्धशासकीय कर्मचारियों पर भी उतनी ही सख्ती से लागू होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शासकीय कार्यालयों के बाहर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। पुलिसकर्मियों को जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। एसपी कार्यालय का स्टाफ स्वयं नियमों का पालन कर रहा है, यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026