FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कुएं से पानी भरते वक्त हादसा: महिला की गिरकर हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आंगन के कुएं से पानी निकालते समय फिसला पैर, बेटियों के सामने 38 वर्षीय महिला कुएं में गिरी; चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती शाम एक हृदय विदारक घटना हुई। 38 वर्षीय चंदा देवी शाह अपने घर के आंगन में कुएं से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह रस्सी-बाल्टी समेत कुएं में जा गिरीं। यह घटना उस समय हुई जब उनकी दो बेटियां भी मौके पर मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरता देख बेटियों ने तुरंत चीख-पुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर रिश्तेदार और पड़ोसी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

धान खरीदी में बड़ा खेल! बोरियों में पाइप से पानी डालते पकड़े गए कर्मचारी, वीडियो वायरल

लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। वे सीढ़ी और रस्सी की मदद से कुएं में उतरे। काफी मशक्कत के बाद चंदा देवी को बाहर निकाला गया। उन्हें जिंदा समझकर बालको अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक फैल गया है। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया है। एएसई इमरान खान ने बताया कि घटना के वक्त उनकी दो बेटियां मौके पर थीं। पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh : तहसील कार्यालय में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

चंदा देवी शाह का परिवार पहले से ही कई परेशानियों से जूझ रहा था। उनके पति एक हाथ से लकवा ग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। पति बालको चौक के पास फली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 6 बेटियां हैं, जिन्हें वह पढ़ा-लिखा रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में पत्नी की मौत होना अत्यंत दुखद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026