Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, चलती ट्रेन से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने अकलतरा रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी. अकलतरा जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक गोंदिया जिले के नवे गांव का निवासी अंकुश लीला राम सुनवाने था. जानकारी के मुताबिक,  4 युवक काम के सिलसिले में ओडिशा के संभलपुर गए थे. काम के बाद इनमें से एक कार से और बाकी तीन ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे. वह संभलपुर से झारसुगुड़ा और फिर रायगढ़ पहुंचे. जहां एक युवक उसी स्टेशन पर उतर गया.

CG CRIME : लूट का विरोध पड़ा भारी – बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू से किया हमला, हालत नाजुक

बचे दोनों युवक दुर्ग से ट्रेन बदलकर आमगांव जाने वाले थे. अंकुश देर रात तक काम करने के कारण नींद में था. वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था. अकलतारा के आगे कापन में अनियंत्रित होकर वह गिर गया. आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया. पैसों की जिम्मेदारी की बात कहने पर भी घायल को नहीं ले जाया गया.  बताया जा रहा कि युवक सूरज एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. इसी दौरान अकलतरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को सूचना मिली कि एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है.

CG News : जंगल में मिला हाथी के शावक का शव, इलाके में सनसनी; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

सिर पर गंभीर चोटें आई. युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान अकुंश लीला राम सुनवाने के रूप में हुई. वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवे गांव का रहने वाला है. घायल युवक को इलाज के लिए अकलतरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. होली से पहले अंकुश के घर में मातम पसर गया है. अकलतरा जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026