ACB RAID : पुलिस चौकी में ACB की बड़ी रेड, चौकी प्रभारी और ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार
बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ACB की कार्रवाई, शिकायत के आधार पर चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और ASI ध्रुव प्रसाद यादव रिश्वत लेते गिरफ्तार

बैकुंठपुर : एंटी क्राइम ब्रांच की अंबिकापुर शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चौकी प्रभारी उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहे थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि के साथ चौकी प्रभारी के पास भेजा गया।
CG Car Fire News : जिला कोर्ट परिसर के पास खड़ी कार में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।





