ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार के दिन 8 राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है पुष्य नक्षत्र, जानिए आप की राशि क्या कहती है

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार के दिन 8 राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है पुष्य नक्षत्र, जानिए आप की राशि क्या कहती है आज पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है जो सभी राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। मेष राशि के विद्यार्थी वर्ग सफलता मिलेगी। वृषभ को वाहन सुख मिलेगा। मिथुन राशि की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्क राशि वालों को परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। सिंह राशि के लिए रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कन्या को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। तुला के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृश्चिक के लिए व्यवसाय/कारोबार लाभप्रद रहेगा। आईये जानते है सभी 12 राशियों राशिफल सम्पूर्ण राशिफल।

मेष राशि Mesh Rashi

मेष राशि आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य त्यागें और अपना उद्देश्य पूरा करने में जी जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ राशि Vrishabh Rashi

वृषभ राशि सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मिथुन राशि Mithun Rashi

मिथुन राशि परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस-पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

कर्क राशि Cancer Horoscope

कर्क राशि आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह राशि Leo Horoscope

सिंह राशि लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि का राशिफल Virgo Horoscope

कन्या राशि का राशिफल सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

तुला राशि का राशिफल Libra Horoscope

तुला राशि का राशिफल कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घूमी हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक राशिफल Horoscope Scorpio

वृश्चिक राशिफल माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय/कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।

धनु राशिफल Horoscope Dhanu Rashi

धनु राशिफल धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर राशि का राशिफल Horoscope Capricorn

मकर राशि का राशिफल आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुंभ राशि का राशिफल Aquarius Horoscope

कुंभ राशि का राशिफल अपने इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि का राशिफल Pisces Horoscope

मीन राशि का राशिफल आप जो कहते हैं वह करते नहीं, अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.