ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग के दिन जानिए आप की राशि का राशिफल क्या कहता है

Aaj Ka Rashifal: सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग के दिन जानिए आप की राशि का राशिफल क्या कहता है आज, श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग से और भी खास बन गई है। इस पावन दिन पर स्कन्द षष्ठी और कल्कि जयंती पर्व भी मनाए जा रहे हैं, जिससे वातावरण में एक विशेष ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस महासंयोग में, सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ विशेष है। मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों की नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी और तबादले के योग भी बन रहे हैं। मिथुन राशि के लोगों के लिए विदेश यात्रा के अवसर खुल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे, जबकि वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मकर राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और कुंभ राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय अत्यंत श्रेष्ठ है। आईये जानते है सम्पूर्ण 12 राशियों का राशिफल। 

मेष राशि 

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है।

वृषभ राशि 

माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि 

बड़े भाइयों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कर्मचारियों से उचित सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

खानपान का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी विशेष अधिकारी से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।

सिंह राशि 

अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आस-पड़ोसियों की मदद करनी होगी। नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी महापुरुष के दर्शन संभव हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशि का राशिफल 

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपसी संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी। नौकरी में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

तुला राशि का राशिफल 

निजी जीवन में किसी के प्रति आपके मन में चल रहे शक के कारण विवाद संभव है। कृषि से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में नया मोड़ आ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे, सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल 

नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था समय पर होने से कार्य पूरे होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा।

धनु राशिफल 

झूठ बोलने से बचें। दिखावे के चक्कर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की सहायता से रुके कार्य पूरे होंगे। मनमाने तरीके से कार्य करने से बचें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि का राशिफल

क्या करें, क्या न करें, इसी पशोपेश में रहेंगे। जो जरूरी कार्य हैं, वे लंबित रहेंगे और नए-नए कार्य सामने आते जाएंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भवन निर्माण में विलंब होगा।

कुंभ राशि का राशिफल 

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से गंभीर स्थिति का निर्माण होगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि का राशिफल 

करियर में आ रहे अवरोध मानसिक तनाव उत्पन्न करेंगे। निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी अधिकारी से अनबन संभव है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.