Aaj Ka Rashifal 11 July 2023: आज इन 5 राशियों का हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार, संकटमोचन हर लेंगे सारे दुख

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 4 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।  आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।  ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा। लवमेट्स आज आउटिंग पर जा सकते हैं।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर – 4

वृष राशि

आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।  सॉफ्टवेयर इंजिनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर – 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी।  नवविवाहित दम्पति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आप जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।  आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा। लवमेट्स कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर – 5

कर्क राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा।  बिजनेस के क्षेत्र में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है।  जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा आर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा।  परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनाएंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर – 1

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लवमेट्स के बीच हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी।  आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे।  ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवारवालों से इस बारे में बात कर सकते हैं। आपके दाम्पत्य रिश्ते की डोर मजबूत बनेगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर – 2

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। थोड़ा धैर्य बनाए रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ति होगी।  आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं।  पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।  आपके कार्यक्षेत्र में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हे निराश नहीं करेंगे।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर – 4

तुला राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढ़ेगी। आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा।  किसी ख़ास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।  नई सोच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा।  ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आप किसी जरूरी टॉपिक को क्लियर करेंगे।  दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर – 7

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।  विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी।  दाम्पत्य रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर – 1

मकर राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।  व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट्स को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर – 4

कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।  छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता के आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।  राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई अच्छा पद मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता

है।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर – 6

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।  आपके पिता कोई कार्य करने के लिए आपसे कहेंगे। आपका स्वास्थ्य  फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोच विचार कर ही फैसला करें।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर – 2

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *