Aaj Ka Rashifal 04 September 2023: आज इन 5 राशि के जातकों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद, दूर होंगी परेशानियां, जानें कौन सी हैं वो राशियां

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रक्षा पंचमी है। आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में मार्गी हो चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा।  लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जाएंगे।

  • लकी रंग –  मैजेंटा
  • लकी नंबर – 7

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में में दोस्त की मदद मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर – 1

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर – 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। साथ में कहीं घूमने भी जाएंगे। आपके कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुए है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर – 7

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर – 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर – 8

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जाएगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

  • लकी रंग –  मैरून
  • लकी नंबर – 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आपकी रुचि नए कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर – 6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। आप घर के जरूरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर – 5

मकर राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनाएंगे।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर – 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर – 9

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर – 1

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *