Chhattisgarhछत्तीसगढ

Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम ने दिखाई सख्ती, बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°सी अधिक दर्ज किया गया। एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट, रायपुर में दर्ज किया गया।

कुसमुंडा में द ग्रेस गैदरिंग का हुआ आयोजन,क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

सिनोप्टिक सिस्टम

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, अक्ष 80° पूर्व देशांतर और 22° उत्तर अक्षांश पर स्थित है।

आज के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना। इस दौरान एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 केएमपीएच) तथा गरज चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज 18 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय तथा वर्षा या गरज-चमक होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर जिले में मध्यम गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवा और ओलावृष्टि/बारिश की संभावना है।

(जारी समय: 18 मार्च, सुबह 7:26 बजे | वैधता: सुबह 10:26 बजे तक)

Raipur Sewer Tank Accident: पचपेड़ी नाका रामकृष्ण अस्पताल में सिवरेज टैंक हादसा, तीन की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026