Chhattisgarhछत्तीसगढ

सक्ती में मरार पटेल समाज द्वारा युवक -युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : सक्ती में 19 नवंबर को मरार पटेल समाज द्वारा युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना करने के साथ हुई। इसके पहले माता शाकंभरी की प्रतिमा रथ में विराजमान कर शोभायात्रा भी नगर में निकाली गई।डीजे व कर्मा पार्टी के के साथ शोभा यात्रा निकाली गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन विशेषर सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मरार पटेल समाज शोभा राम पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष मरार पटेल समाज‌ सुरेन्द्र पटेल, संरक्षक मरार पटेल समाज प्रेम लाल पटेल, संयोजक दुर्गा प्रसाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन रामकुमार पटेल, पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड छत्तीसगढ़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शासन रामचंद्र पटेल , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देव चरण पटेल, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मरार पटेल समाज प्रमोद पटेल , पूर्व अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुश्री पूर्णिमा पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षों में कुन्दे लाल पटेल, भगवती पटेल, परमानंद पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष व्यास नारायण पटेल, प्रदेश सचिव शिव पटेल, प्रदेश आडिटर मोतीलाल पटेल सहित रायगढ़ जिला अध्यक्ष नूतन पटेल, कोरबा जिला अध्यक्ष उत्तम पटेल, रायपुर जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल पटेल, भैंसों मुलमुला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल, लवन अध्यक्ष डा भागचंद पटेल, अरपा मनियारी अध्यक्ष दिलेश्वर पटेल, धनेश्वर पटेल सचिव, सक्ति श्याम लाल पटेल, कोषाध्यक्ष सक्ति प्यारे पटेल, सह सचिव सक्ति मौके राम पटेल , सह कोषाध्यक्ष सक्ती एक एकाबंर पटेल सलाहकार सक्ती टिकेश्वर पटेल, सलाहकार शक्ति चेतेश्वर पटेल ,संरक्षक शक्ति भगवती पटेल, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ पूजा पटेल प्रदेश सदस्य मानकी पटेल प्रदेश सदस्य रामकुमार पटेल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सक्ति सर्किल अध्यक्ष गण दयाराम पटेल केरीबंधा बृजलाल पटेल बोकरमुदा रोहित पटेल बाराद्वार पालड़ी श्यामलाल जग दल्ला गणपत पटेल मसानिया रथ राम पटेल टेमर नेत राम पटेल मोहंदी कला सुरेश पटेल सक्रेली कला सहित भरी संख्या में पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर मराल पटेल समाज ने प्रादेशिक विवाह पत्रिका का विमोचन भी किया। इस दौरान मरार पटेल समाज के सम्मेलन में युवक- युवतियों ने उपस्तिथि देकर मंच पर अपना- अपना परिचय दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से शाल प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशेषर पटेल ने सुंदर आयोजन के लिए समाजिक बंधुओ का आभार व्यक्त किया और‌ कार्यक्रम में शामिल युवक युवतियों को बधाई। संरक्षक मरार पटेल समाज प्रेम पटेल ने इस मौके पर मरार‌ पटेल समाज में लोगों के बीच आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण पर जोर‌ दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026