FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

रायपुर में युवक की घर से घसीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

रायपुर : बदमाशों ने युवक को घर से घसीट कर बाहर निकाला, फिर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। विवाद की वजह साफ नहीं हो पाई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है।

रील बनाने के चक्कर में बढ़ी मुसीबत! युवती का वीडियो पोस्ट होते ही पुलिस अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, संतोषी यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई था कि, वो बजरंगबली मंदिर के पास चंगोरा भाठा में रहती है। 13 अगस्त को उनका बेटा सोमनाथ यादव घर में सोया था। रात 11 चार लड़के घर पर आकर दरवाजा बजाएं। सोमनाथ ने घर का दरवाजा खोला। तो लड़कों ने उसे पकड़ लिया। फिर घसीटकर घर के बाहर लेकर आए।

बदमाशों ने सोमनाथ को चारों तरफ से घेर लिया, फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वो मुक्के और लात घूंसे से मारने लगे। इस मारपीट के बाद उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे सोमनाथ के पैर के पिंडली में गंभीर चोट आ गई। उसका खून बहने लगा। यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

CG Crime : तलवार लेकर 15 अगस्त के दिन किसान को मारने दौड़ाया, बदमाश अरेस्ट

इस घटना के बाद सोमनाथ के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमनाथ को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026