FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG News : ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का गहनों से भरा बैग चोरी, तीन दिन बाद GRP ने दर्ज की FIR

बिलासपुर : ट्रेन में चढ़ते समय महिला का गहनों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया. बैग में 4.50 लाख रुपए की कीमती जेवर थे. महिला की शिकायत पर जीआरपी ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है.

Chhattisgarh : पति तहसीलदार और ससुर अधिकारी, महिला ससुराल में बैठी धरने पर

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव रविवार को बेटी के साथ बिलासपुर आई थीं. बेटी के सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा देने के बाद दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचीं. घर वापसी के लिए गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसका गहनों से भरा बैग पार कर दिया.

कोरबा में अवैध रेत भंडारण पर चला प्रशासन का डंडा,20 ट्रेक्टर रेत जप्त

बैग चोरी होने का अहसास होते ही इस पर उन्होंने ट्रेन और आसपास चोरों की तलाश की. कुछ पता नहीं चलने पर मां-बेटी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बैग में 4.5 लाख रुपए कीमत का गहने रखे थे. उनकी शिकायत पर जीआरपी ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया.

CG News : ACB-EOW का फर्जी अफसर गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो दिखाकर करता था करोड़ों की वसूली

जीआरपी 3 दिन तक आवेदन की जांच करती रही. लेकिन चोरों का पता नहीं चला. इस पर जब महिला ने जीआरपी थाना प्रभारी से जानकारी ली, तब उन्होंने मामला दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया. बुधवार को मां-बेटी जीआरपी थाने पहुंची, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026